Mobile Number से Android Phone को Remote Lock कैसे करें?

फोन खो जाए या चोरी हो जाए तो Google Remote Lock से उसे लॉक किया जा सकता है।

Quick Answer

हाँ, आप किसी दूसरे फोन या डिवाइस से अपने Android phone को remotely lock कर सकते हैं।

Step-by-Step Guide

Step 1: Android फोन की Settings खोलना

Step 1

फोन की Settings में जाएँ

फोन की Settings खोलें।

Step 2: Android Settings में Google Services और All services खोलना

Step 2

Google / Google Services खोलें

Settings में नीचे जाकर Google या Google Services खोलें। फिर All services पर टैप करें।

Step 3: Google Services में Theft Protection खोलना

Step 3

Theft Protection पर जाएँ

नीचे स्क्रॉल करें और Theft Protection पर टैप करें।

Step 4: Theft Protection में Remote Lock विकल्प खोलना

Step 4

Remote Lock खोलें

Theft Protection के अंदर नीचे जाकर Remote Lock पर टैप करें।

Step 5: Android Remote Lock toggle ON करना

Step 5

Remote Lock ऑन करें

ऊपर दिए गए toggle से Remote Lock को ON कर दें।

Step 6: Remote Lock के लिए Phone Number verification check करना

Step 6

Phone Number चेक करें

नीचे Phone Number सेक्शन देखें।

अगर आपका नंबर दिखाई दे रहा है तो ठीक है।

अगर नंबर दिखाई नहीं दे रहा है, तो Phone Number विकल्प पर टैप करें और “Automatically verify phone number” को ON करें। फिर वापस आकर नंबर चेक करें।

Step 7: Remote Lock के लिए optional Security Question सेट करना

Step 7

Security Question सेट करें (Optional)

नीचे Security Question विकल्प भी मिलेगा। चाहें तो extra security के लिए इसे सेट कर सकते हैं। यह optional है।

Step 8: android.com/lock पर mobile number डालकर lost Android phone lock करना

Step 8

Remote Lock website इस्तेमाल करें

किसी दूसरे फोन, टैबलेट या कंप्यूटर पर android.com/lock खोलें।

यहाँ अपने खोए हुए Android phone का वही mobile number डालें और Lock Device पर टैप करें।

अगर आपने Security Question सेट किया है, तो अगले page पर उसका answer भी देना होगा।

फोन internet से connected होगा तो lock जल्दी हो जाएगा। अगर offline होगा, तो internet connect होते ही lock request apply हो जाएगी।

ध्यान रखें

  • Remote Lock काम करने के लिए फोन में Screen Lock, Active SIM, Verified Phone Number और Find Hub ON होना जरूरी है।
  • Google Remote Lock से किसी फोन को 24 घंटे में अधिकतम 2 बार lock किया जा सकता है।
  • Security Question सेट या बदलने के बाद उसे android.com/lock पर update होने में कुछ मिनट लग सकते हैं।
  • वेबसाइट पर कभी-कभी CAPTCHA verification भी माँगा जा सकता है।
  • Tested On: Samsung Galaxy S23 — Android

Frequently Asked Questions

क्या Google Remote Lock के लिए Google Account में Sign in करना जरूरी है?

नहीं, android.com/lock से फोन lock करने के लिए Google Account में Sign in करना जरूरी नहीं है।

क्या Remote Lock करने से फोन का data delete हो जाता है?

नहीं, Remote Lock सिर्फ phone की screen lock करता है। आपकी Photos, Videos और दूसरी files delete नहीं होतीं।

क्या Google Remote Lock से खोए हुए phone की location भी पता कर सकते हैं?

नहीं, Remote Lock से सिर्फ phone lock होता है। Location देखने के लिए Google की Find Hub service इस्तेमाल कर सकते हैं।

Remote Lock करने के बाद phone को वापस कैसे unlock करें?

फोन को उसके पहले से set PIN, Pattern या Password से ही unlock किया जा सकता है।